Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 जुलाई । कस्बा में लगातार बढ़ रही मारपीट और आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ब्लॉक रोड सहित आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस से बदमाशों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है। ब्लॉक रोड निवासी कृपाल सोलंकी ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे दो पक्षों के लगभग 20 लोग उनके घर के पास पहुंच गए और आपस में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। इस दौरान उनके घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कार सवार लोगों पर भी जमकर पथराव हुआ और उनकी गाड़ी को लाठी डंडों और पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया कर दिया। कार सवार लोगों ने कर को दौड़कर अपनी जान बचाई। कृपाल सोलंकी का कहना है कि घटना के समय उनके पिता घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। उपद्रवी उनके बेहद करीब तक पहुंच गए थे। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता तो उनके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। परिवार के लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को उपलब्ध कराया है। कृपाल सोलंकी सहित स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना मुरसान से कुछ ही दूरी पर करीब 15 मिनट तक लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव होता रहा, जिसकी सूचना मुरसान पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस हूटर बजाते हुए घटनास्थल पर पहुंच रही थी। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग रात के समय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 7 जून को मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से भी पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई थी।बदमाश खुलेआम फायरिंग करते रहे, उस घटना में नगला तजमा निवासी 68 वर्षीय प्रमोद कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने शटर बंद कर दिए थे। पुलिस ने मौके से .315 बोर के पांच खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद कर अन्नू उर्फ अनूप, रोकी उर्फ राकेश, करन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों मामलों में पुलिस की शख्त कार्रवाई न होने से बदमाश और उपद्रवियों के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page