Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 जुलाई। क्षेत्र के गांव मंस्या कला में आज शाम आवारा सांड के हमले में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान अपने बाजरे के खेत में घुसे सांड को भगाने गए थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। मंस्या कला निवासी लीलाधर सिंह पुत्र रुमाल सिंह आज शाम अपने बाजरे के खेत पर पहुंचे। खेत में एक आवारा सांड फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। लीलाधर सिंह हाथ में लाठी लेकर उसे खेत से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सांड उग्र हो गया और उसने लीलाधर सिंह पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींगों से उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठियों और झंडों की मदद से सांड को खेत से भगाया। परिजन और ग्रामीण घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लीलाधर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। किसान की मृत्यु के बाद परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page