Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 जुलाई। कस्बे के मोहल्ला चावणवाला में जर्जर बिजली का खंभा लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यह लोहे का खंभा करीब दो महीने से क्षतिग्रस्त है और नीचे से पूरी तरह गल चुका है। यह झुककर पास की एक इमारत के सहारे टिका हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेज आंधी चलती है या बंदरों के झूलने से खंभा हिलता है, तो वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। यह जर्जर खंभा पिंटू पाराशर की दुकान के ठीक बगल में स्थित है। दुकान के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और कई लोग वहां बैठते भी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खंभा गिरने से बड़ी जनहानि हो सकती है। हाल के दिनों में कस्बे में जर्जर बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। दुकानदार पिंटू पाराशर और टिंकू बधौतिया ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग से खंभे को बदलवाने की शिकायत की है। हालांकि, उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। स्थानीय लोगों ने विभाग से दुर्घटना से पहले खंभे को तत्काल हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि बरसात के मौसम में तेज हवाएं चलने और बंदरों की बढ़ती गतिविधियों के कारण खतरा और बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। इस संबंध में अवर अभियंता अजय कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें जर्जर विद्युत खंभे के बारे में सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खंभे को बदलवाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page