Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जुलाई। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत), दिल्ली द्वारा वरिष्ठ पत्रकार पं. अशोक रावत को अलीगढ़ मंडल (उत्तर प्रदेश) का प्रधान संरक्षक मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पत्र का औपचारिक वितरण संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी पं. डॉ. के.सी. गौड़ ने उनके क्रांति चौक, सासनी गेट स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व परशुराम मेला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पं. मदन मोहन गौड़ ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री पं. ए.के. शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयोजक (आर्थिक प्रकोष्ठ) पं. उमेश कुमार शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (दिल्ली) पं. कमलकांत शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं ब्राह्मण समाज के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित विप्रजनों ने पुष्प अर्पित कर समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पं. ए.के. शर्मा ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए पं. अशोक रावत को अलीगढ़ मंडल संरक्षक तथा पं. ललितेश शर्मा को नगर अध्यक्ष, हाथरस मनोनीत किया। दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं राष्ट्रीय वैदिक सनातन पंचांग की प्रति भी भेंट की गई। बैठक में सेवा निवृत्त संयुक्त निदेशक अभियोजन आगरा मंडल पं. छवि रंजन द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘उपजा’ के मंत्री पं. नीरज चक्रपाणि, पं. शिवम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर से आए पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय प्रभारी पं. डॉ. के.सी. गौड़, राष्ट्रीय महामंत्री पं. ए.के. शर्मा एवं पं. उमेश शर्मा को भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्था श्रद्धेय महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों एवं उद्देश्यों पर आधारित है तथा समाज के संगठन और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page