Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 जुलाई। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज को क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम पंचायतों में हुए। इस दौरान पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायत बरौस में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के नोडल अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी ने अपनी माताजी रेखा त्रिपाठी के नाम पर पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से भी अपनी-अपनी मां के नाम एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान पौधारोपण स्थल पर लगभग 800 पौधे रोपित पाए गए। इस अवसर पर प्रधान राकेश कुमार, एडीएम प्रशांत तिवारी, एसडीएम मनीष चौधरी, बीडीओ सुरेश कुमार सिंह, तहसीलदार हेमंत चौधरी, एडीओ रामकिशन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधायक प्रदीप चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दानवीर सिंह और चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज वर्मा सहित अन्य लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और जाली लगाने का भी निर्णय लिया गया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पेड़ों की लगातार कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक देखभाल करने की अपील की। डॉ. दानवीर सिंह ने भी पौधों के संरक्षण को अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। राजकीय महाविद्यालय में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ प्रो. संजीव कुमार वाष्र्णेय ने छात्र-छात्राओं को पौधारोपण का महत्व समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मृदुला गौतम ने विकास और शहरीकरण के नाम पर हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पीपल, वट, नीम और फलदार पौधों के अधिकाधिक रोपण का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page