Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 12 जुलाई। कस्बा सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर रोड स्थित एक डेयरी गोदाम में बिजली की खराबी ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुरदिलनगर रोड स्थित एक डेयरी गोदाम की बिजली खराब हो गई थी। गोदाम संचालक ने उसे ठीक कराने के लिए कस्बे के नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी राहिद कुरैशी को बुलाया। बिजली का कार्य करते समय राहिद अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान राहिद कुरैशी ने दम तोड़ दिया। युवक की असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page