
हाथरस 12 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज सासनी के रुदायन रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित संजय शर्मा (ऊतरा वाले) ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ सपा नेता डॉ. राधेश्याम रजक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा, बसपा एवं अन्य दलों से जुड़े कई लोगों तथा ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नवसदस्यों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना की। वहीं, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं पूर्व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि आगामी समय में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलने पर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर ने लक्ष्य गुप्ता को सासनी नगर अध्यक्ष, मनोज कुमार शर्मा उर्फ मोनू को जिला उपाध्यक्ष तथा विकास रावत को विधानसभा अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में हाजी नवाब हसन, डॉ. राधेश्याम रजक, चौधरी धर्मवीर सिंह, अनिल वार्ष्णेय, राजेश ठाकुर, गुड्डू लाल, नेत्रपाल सिंह, शिवकुमार वार्ष्णेय, रामवीर शर्मा, विशाल उपाध्याय, अजब सिंह चौधरी, बॉबी सूर्यवंशी, सोमेश दिवाकर, योगेश यादव, एडवोकेट राजुल माहेश्वरी, मानवेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट लखन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं विकास रावत, शिव कुमार, जगबीर सिंह, देदामयी, मनोज शर्मा उर्फ मोनू, ललित शर्मा, प्रदीप कुमार, विजय शर्मा, ऋषि शर्मा, हरीश चौधरी, सचिन बोर, दीपक अग्निहोत्री, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश कुमार (एडवोकेट), प्रमोद कुमार, भूपेंद्र शर्मा, लक्ष्य गुप्ता सहित कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Next News :-पुलिस के नाम पर महिला से 75 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













