हाथरस 12 जुलाई। श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में आज 12 जुलाई को विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय श्री उमेश चंद्र कौशिक की नवमी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय के स्काउट छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती मीरा कौशिक, प्रबंध समिति के सदस्य श्री सत्य प्रकाश उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन, यू.सी.एम. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती कौशिक, रमाशंकर, नरेंद्र पाल, पुष्पेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सुनीत गौतम, आशीष अग्निहोत्री, प्रशांत अग्निहोत्री, प्रवीण कौशिक, डॉ. पल्लवी कौशिक, सुरेन्द्र कौशिक, योगेश शर्मा, स्काउट जिला काउंसलर डॉ. विकास कौशिक, रामवीर शर्मा, कुबेर सिंह, जयप्रकाश शर्मा, सत्यवीर सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय श्री उमेश चंद्र कौशिक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करने के साथ हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : स्व. राकेश सक्सैना (काके टेंट
July 12, 2026
जैन मुनि ने संयमित आहार-विहार और तपस्या
July 12, 2026
समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में दर्जनों
July 12, 2026
सिकन्दराराऊ : डेयरी गोदाम में बिजली का
July 12, 2026
हाथरस में पुलिस कर्मियों ने शुरू किया
July 12, 2026
5 घंटे में सकुशल मिला लापता 12
July 12, 2026
Weather
Hathras
8:27 pm,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











