Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जुलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की वनिता शाखा द्वारा बागला महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मित्तल के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में श्रीमती कोमल मिश्र, श्रीमती खुशबू सिंह एवं कुमारी नूपुर मित्तल ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी सदस्यों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page