सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 जुलाई। कस्बा के मुख्य बाजार के अलावा विभिन्न गली मुहल्लों में अवैध व अनाधिकृत रूप से स्थापित किए गए नगर पंचायत की सरकारी नालियों पर बने हुए अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे सभासद के पास कोई भी प्रशासनिक अधिकारिक हालचाल पूछने व उनका धरना प्रदर्शन समाप्त कराए जाने के लिए प्रयास करने के लिए भी नही पहुंचा।वार्ड संख्या पांच के सभासद अंकुर शर्मा ने सत्तइस जून को नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती व अधिशासी अधिकारी के नाम अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया था।एक स्पताह का समय दिए जाने के बाद जब अतिक्रमण नही हटवाया गया तो सभासद नगर पंचायत से बागी होकर नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए बैठ गए।सभासद अंकुर शर्मा ने कहा कि पांच दिन व्यतीत होने के बाद भी नगर पंचायत व प्रशासनिक जिम्मेदारो की उदासीनता भरी मनमानी के कारण अब तक सरकारी नालियो के अलावा गली मुहल्लों में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाए जाने का कतई प्रयास भी नही किया गया है।उन्होने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटवाए जाने व अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण कारियो को चेतावनी दिए जाने के बाद भी सरकारी नालियों को कब्जा मुक्त नही कराया गया।साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान के नही चल पाने के कारण अतिक्रमण कारियों के हौसलें काफी बुलंद होते जा रहे है। सभासद ने कहा कि पांचवे दिन भी अतिक्रमण नही हटवाए जाने से नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा दिए आश्वासन के बाद भी अतिक्रमण नही हटाया गया।धरना प्रदर्शन स्थल पर राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अनमोल गुप्ता,वार्ड आठ के सभासद विपिन यादव के अलावा मोहल्ला किला खेडा के धर्मवीर दिवाकर भी बैठे दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलवार (25/08/26) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
August 25, 2026
मुरसान : शिव महापुराण कथा में महिला
August 25, 2026
मुरसान : बारिश के लिए युवक ने
August 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर चलने से मना करने
August 25, 2026
मीतई बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर
August 25, 2026
मधुगढ़ी में वृद्धा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम
August 25, 2026
जमीनी विवाद में युवक पर लाठी-डंडे और
August 25, 2026
Weather
Hathras
5:10 am,
Aug 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












