सिकन्दराराऊ 11 जुलाई। जिले के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र में जल निगम की पाइपलाइन परियोजना के बाद बदहाल हुई सड़कों का खामियाजा अब आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पंत चौराहे से पांचवें रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क अचानक धंस गई, जिससे ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गया। इस घटना में सड़क किनारे जूते-चप्पल सिल रहे एक मोची की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर जैसे ही पांचवें रोड की ओर मुड़ा, सड़क अचानक धंस गई और ट्रैक्टर का एक पहिया गहरे गड्ढे में समा गया। इससे ट्रॉली में लदी ईंटें नीचे गिरने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ सेकंड की देरी बड़ा हादसा साबित हो सकती थी। लगातार दो दिनों से हुई बारिश के बाद नगर की कई सड़कें धंस चुकी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे, दरारें और बैठी हुई इंटरलॉकिंग सड़कें राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निगम की पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत गुणवत्ता के अनुरूप नहीं की गई, जिसके चलते बारिश के बाद सड़कें जगह-जगह धंस रही हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। उधर, सिकंद्राराऊ तहसील परिसर की इंटरलॉकिंग सड़क भी पूरी तरह धंसकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलवार (25/08/26) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
August 25, 2026
मुरसान : शिव महापुराण कथा में महिला
August 25, 2026
मुरसान : बारिश के लिए युवक ने
August 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर चलने से मना करने
August 25, 2026
मीतई बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर
August 25, 2026
मधुगढ़ी में वृद्धा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम
August 25, 2026
जमीनी विवाद में युवक पर लाठी-डंडे और
August 25, 2026
Weather
Hathras
4:22 am,
Aug 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












