सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 जुलाई। नगर पंचायत व कस्बा के मुख्य बाजार के अलावा विभिन्न मार्ग पर स्थित बाजारों में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मामला लगातार गर्माता जा रहा है।अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चल रहे सभासद के धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यालय नही आने पर कस्बा में अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के पदाधिकारी के द्वारा अधिशासी अधिकारी के नगर पंचायत कार्यालय नही आने पर नगर पंचायत के लिपिक को ज्ञापन स्वरूपी प्रार्थना पत्र सौंपकर बाजार क्षेत्र में हुए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक अनमोल गुप्ता व सभासद अंकुर शर्मा ने प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि बाण अब्दुलहईपुर तिराहा चौराहा मार्ग से आगे प्राचीन श्री बलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैया मंदिर के सामने वाली गली में मनोज गुप्ता के मकान से लेकर कई स्थानों पर नाली पर कथित रूप से पिलर खड़े कर अतिक्रमण किया गया है।इसके अलावा गली में अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण होने का आरोप लगाया गया है।उनका कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि तत्कालीन उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ के द्वारा अठारह दिसंबर 2020 को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे,लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।अनमोल गुप्ता ने नगर पंचायत से संबंधित स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि इस बार भी कार्रवाई नहीं होती है तो वह अपने संगठन के साथ धरना देने के लिए बाध्य होंगे,जिसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।उन्होंने बताया कि नगर पंचायत हसायन के वार्ड संख्या पांच के सभासद अंकुर शर्मा अपने साथियों के साथ सात जुलाई से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कस्बे के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।उन्होंने इस धरने को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही।धरने के दौरान नगर पंचायत हसायन ने नौ जुलाई को बाजार में नोटिस चस्पा कराकर एवं मुनादी कराते हुए व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित करते हुए चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण नही हटाए जाने के दौरान दस जुलाई को पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।हालांकि प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है और अब अतिक्रमण हटाने का अभियान तेरह जुलाई को चलाए जाने की जानकारी दी गई है।धरना स्थल पर सभासद अंकुर शर्मा,सभासद पुरूषोत्तम कुशवाहा,विपिन कुमार यादव के अलावा नगर के कुछ दुकानदार भी बैठे हुए दिखाई दिए।