Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 10 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 13 जुलाई (सोमवार) प्रातः 11 बजे से तहसील सिकंदराराऊ परिसर में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरने के माध्यम से संगठन द्वारा प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई जाएंगी, ग्राम पंचायत बनवारीपुर के मजरा सेंगला में कई वर्षों से बरसात के दौरान लगभग 400 से 500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों की फसलें हर वर्ष बर्बाद हो रही हैं। किसान लगातार तहसील एवं जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। नगर पंचायत पुरदिलनगर में लाइब्रेरी निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन संगठन का आरोप है कि उप जिलाधिकारी द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। नगला उदैया, थाना हसायन निवासी किसान श्री प्रदीप कुमार के घर 19 जून को लगभग 15 लाख रुपये की चोरी हुई थी। संगठन का कहना है कि घटना के काफी समय बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे पीड़ित किसान न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने कहा है कि इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पीड़ित किसान तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने पर बैठेंगे। संगठन ने सभी किसानों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरने को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page