Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 08 जुलाई। हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई को गांव निवासी सचिन उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस घटना में सचिन के पिता नन्नूमल, उसके भाई अमित तथा गांव के ही शिवम ने भी उसकी सहायता की। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से उसकी बेटी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page