सिकन्दराराऊ (हसायन) 08 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले कई दिन से पड रही भीषण उमस भरी गर्मी से जनमानस को राहत महसूस हुई।पिछले कई दिनों से पड रही भीषण गर्मी के बीच मौसम परिवर्तन होने के दौरान सूर्य देव की लुकाछिपी के बीच पड रही भीषण गर्मी से परेशान दिखाई दिए।मौसम विभाग के मौसम अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के द्वारा मानसून के आने की दस्तक देने की संभावना व्यक्त की थी। आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन मंगलवार सात जुलाई की शाम से प्रारंभ हुई बरसात का दौर रात से लेकर बुधवार को नवमी तिथि आठ जुलाई को सुबह से लेकर शाम तक निरंतर झमाझम बरसात के स्वरूप में जल वर्षा होती हुई जारी दिखाई दी।मंगलवार की शाम से लगातार हो रही बरसात के कारण बुधवार को सुबह से बरसात होने की वजह से बाजार में दुकानों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।बरसात होने की वजह से बाजार में दुकानदार दुकानों पर बैठे हुए बरसात होते हुए देख ग्राहकों के आने के इंतजार में बैठे हुए दिखाई दिए।बरसात होने के दौरान कस्बा व देहात क्षेत्र में जनमानस के द्वारा पकौडे चाय का रस्सावदन भी किया।बरसात होने से नगर पंचायत के सभी दस वार्ड के विभिन्न गली मुहल्लो के अलावा नगर के बाजार में दुकानों के सामने भी बरसात का पानी भरा हुआ दिखाई दिया।मंगलवार सात जुलाई से निरंतर हो रही बरसात के कारण गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दी।आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टम तिथि से प्रारंभ हुई बरसात नवमी तिथि को निरंतर जारी रही।बरसात होने से खरीफ के सीजन में धान की फसल की पैदावार करने वाले किसान प्रसन्नचित दिखाई दिए।मंगलवार से लगातार झमाझम हो रही बरसात के कारण वातावरण में गर्मी कम होने के साथ शीतलता प्रदान होती हुई महसूस हुई।बरसात के कारण कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जलभराव की समस्या हो जाने के कारण जलभराव की निकासी नही होने के कारण मरीज एवं तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पडा।बरसात होते रहने से कस्बा के मोहल्ला अहीरान, इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग,मुख्य बाजार,मोहल्ला जाटवान,चर्च मार्केट,बांण अब्दुलहईपुर मार्ग,कौंडरा नगला विजन मार्ग,पुरदिलनगर मार्ग पर जलभराव होने के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पडा।बरसात होने के कारण मच्छरों के प्रकोप यकायक बढ जाने से कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के जनमानस को परेशानी का सामना करना पडा।नगर पंचायत के द्वारा कराई जा रही साफ सफाई की बरसात होते ही कलई खुलकर रह गई।बरसात के दौरान नालियों में पॉलीथिन,प्लास्टिक की वस्तुओं के कारण नाली अट जाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में
July 8, 2026
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए फिर
July 8, 2026
नहर विभाग की लापरवाही से अलीगढ़ रोड
July 8, 2026
बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चली
July 8, 2026
12 जुलाई को हाथरस में होगा हरित
July 8, 2026
शिक्षकों को मिली कैशलेस चिकित्सा सुविधा की
July 8, 2026
हाथरस में छह राशन दुकानों का औचक
July 8, 2026
Weather
Hathras
9:20 pm,
Jul 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























