Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 08 जुलाई।  कस्बा के मोहल्ला किला खेडा सिथत ब्लाक संसाधन केन्द्र एवं खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर तैनात कार्यरत विकासखंड स्तरीय कार्यालय के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात कार्यरत ब्लॉक एजूकेशन ऑफीसर बी.ई.ओ खंड शिक्षाधिकारी के पदोन्नत हो जाने पर बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में प्रसन्नता जाहिर की।खंड  शिक्षाधिकारी लक्ष्मीकांत जायसवाल खंड शिक्षा अधिकारी  पदोन्नति कर शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उन्हे वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान किया गया है।खंड शिक्षाधिकारी बी.ई.ओ.लक्ष्मीकांत जायसवाल के वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बागपत के लिए स्थानांतरित किए जाने पर शिक्षा विभाग के शिक्षक अध्यापकों के द्वारा सभागार परिसर के कक्ष में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया।शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी का पुष्प माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर  सम्मान किया।कार्यक्रम में भूपेंद्र कुमार यादव एआरपी,मनोज यादव नोडल शिक्षक,शशि यादव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ,वीरेंद्र पाल सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ हसायन,जितेंद्र पाल सिंह,लाल बहादुर,प्रशजेंद्र यादव, पुष्पेंद्र कुमार,भानु सहित तमाम शिक्षकों के अलावा परिषदीय विद्यालय में तैनात अन्य सभी ए.आर.पी. एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page