Hamara Hathras

Latest News

सासनी 08 जुलाई । विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल प्रखंड सासनी के तत्वावधान में चल रहे ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत मंगलवार को विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन का यह सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है।

विशिष्ट अतिथि प्रांत गोरक्षा प्रमुख गंगा प्रसाद पाठक, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी तथा जिला संगठन मंत्री देवराज जी ने भी कार्यकर्ताओं और युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए, तभी वृक्षारोपण अभियान सफल माना जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल, विहिप जिला उपाध्यक्ष अमित भार्गव, जिला संपर्क प्रमुख डॉ. विकास सिंह, बजरंग दल प्रखंड संयोजक हर्षित गॉड, जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, सह मंत्री सचिन भार्गव, बजरंग दल संयोजक अंकित उपाध्याय, प्रखंड हाथरस से सह विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल प्रखंड सासनी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों, विद्यालय प्रशासन एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर ऐसे अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page