Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 जुलाई। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले कस्बा हसायन के मोहल्ला किशन अहीरान स्थित विद्युत उपकेन्द्र 33/11पर सोमवार छह जुलाई को विद्युत परावर्तक स्थापित कराए जाने का कार्य किया गया।विद्युत उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता एई हाइडिल शुभम सिंह के नेतृत्व दिशा निर्देशन में सोमवार छह जुलाई को विद्युत उपकेन्द्र के परिसर में स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर परावर्तक ट्रांसफार्मर के जगह पर दस एम.वी.ए पावर का परावर्तक स्थापित कराए जाने के लिए रविवार को ही उपभोक्ताओ को सूचित कर दिया गया था।सोमवार को विद्युत निगम से गर्मी के मौसम में पांच एम.वी.ए.पावर के परावर्तक पर अतिरिक्त अधिभार विद्युत लोड होने की वजह से विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि कराए जाने के लिए  विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने पत्राचार कर डिमांड की गई थी।विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर वाले परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर दस एम.वी.ए पावर वाले परावर्तक ट्रांसफार्मर को स्थापित किए जाने के कार्य के चलते सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम आठ  बजे समाचार लिखे जाने तक कस्बा व देहात के सभी पांच विद्युत फीडर के उपभोक्ताओ के अलावा विद्युत उपकेन्द्र महौ क्षेत्र के सभी विद्युत फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने के कारण गर्मी के उमस भरे वातावरण के बीच सरकारी कार्यालय के अलावा अन्य उपभोक्ता भी परेशान दिखाई दिए।विद्युत उपकेन्द्र पर चल रहे परावर्तक स्थापित किए जाने की वजह से कस्बा हसायन के अलावा गांव इटरनी, जगदेवपुर,सीधामई, गोपालपुर, बकायन,हैदलपुर,मथुरापुर,अंडौली,हैथा रघुनाथपुर, बघराया, दतौरा, महौ, नगला मान, रसूलपुर,बौनई,नगला रति पूर्वी, जाऊ, जवाहरगढ,धुबई,शीतलवाडा सहित तमाम गांव की विद्युत आपूर्ति के अलावा पीटी डब्ल्यू नलकूप ट्यूबवेल संयोजन वाली आपूर्ति बंद होने से कृषि खेती संबधी कार्य के अलावा रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र नवीपुर बरवाना के विद्युत अवर अभियंता जे.ई.हाइडिल अतिरिक्त कार्यवाहक विद्युत उपकेन्द्र प्रभारी प्रदीप कुमार,विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया विद्युत उपकेन्द्र पर पहले स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर परावर्तक के अधिभार अधिक होने की वजह से उसके स्थान पर बिजनेस प्लान में दस एम.वी.ए.पावर परावर्तक ट्रांसफार्मर से क्षमतावृद्धि किए जाने के कार्य किया जा रहा है,जिसके कारण आपूर्ति ठप्प पडी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page