Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 04 जुलाई। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जहरीले सांप के काटने से 9 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को परिजनों ने बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना एटा रोड स्थित जगदंबा होटल के पास एक कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि देर रात बालिका को जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक, अचानक उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह बोलना भी बंद कर दिया। बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन तत्काल उसे अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page