Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जुलाई । इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल के तत्वावधान में शनिवार को सीए डे (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे) के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की पदाधिकारियों ने वसुंधरा पुरम, लहरा रोड स्थित कार्यालय पहुंचकर चार्टर्ड अकाउंटेंट भूषण कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष दीप्ती टिपा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सीए भूषण कुमार अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर क्लब की सचिव लक्ष्मी अरोरा, पूर्व अध्यक्ष राधा गावट, नेहा गुप्ता, सीमा सवलोक, पूजा सिंह, दीप्ती अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट चॉइस सोयाबीन तेल का भी उल्लेख किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page