हाथरस 4 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हाथरस के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के बाद मतदेय स्थलों की प्रारूप (आलेख्य) सूची आज प्रकाशित कर दी गई। यह सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा तहसील कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 78-हाथरस (अजा) में मतदान केंद्रों की संख्या 237 से बढ़कर 240 हो गई है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 475 से घटकर 467 हो गई है। विधानसभा क्षेत्र 79-सादाबाद में मतदान केंद्र 300 से बढ़कर 301 तथा मतदेय स्थल 463 से घटकर 452 हो गए हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र 80-सिकंदराराऊ में मतदान केंद्रों की संख्या 299 यथावत है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 452 से घटकर 448 हो गई है। इस प्रकार जनपद में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 836 से बढ़कर 840 हो गई है, जबकि कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1390 से संशोधित होकर 1367 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रकाशित सूची का अवलोकन करने की अपील की है। यदि किसी को सूची के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह 11 जुलाई, 2026 तक संबंधित उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, हाथरस में प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों की प्रकाशित सूची प्रत्येक कार्य दिवस में जिला निर्वाचन कार्यालय एवं संबंधित तहसील कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा यह सूची जनपद हाथरस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में शौच को गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
October 10, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद में धूमधाम से निकली जन-जन के
October 10, 2026
मुरसान में शौच को गए युवक की
October 10, 2026
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने
October 10, 2026
घर में घुसकर पिता-पुत्रवधू से मारपीट, महिला
October 10, 2026
शराब के लिए दो हजार रुपये नहीं
October 10, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
October 10, 2026
17 वर्षीय छात्र लापता, पिता ने कोतवाली
October 10, 2026
Weather
Hathras
1:12 am,
Oct 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





