Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जुलाई । सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल करते हुए भीषण गर्मी और बरसात से बचाव के लिए एक सब्जी विक्रेता को छतरी भेंट की। संस्था के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप और बारिश में मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की सहायता करना समाज के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है। इस छोटे से सहयोग से जरूरतमंद को मौसम की मार से कुछ राहत मिलेगी और वह अपना कार्य अधिक सहजता से कर सकेगा। इस सेवा कार्य में ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय के साथ कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग एवं सदस्य दीप्ति वार्ष्णेय ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने जरूरतमंद सब्जी विक्रेता को छतरी भेंट कर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page