हाथरस 04 जुलाई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय निस्वार्थ सेवा संस्थान ने एक बार फिर मानवता और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्थान ने चंदपा क्षेत्र के एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की पुत्री के विवाह में कन्यादान स्वरूप आवश्यक गृहस्थी का सामान भेंट कर नवदंपति के नए जीवन की शुरुआत में सहयोग किया। संस्थान को जब परिवार की आर्थिक स्थिति और विवाह में सहयोग की आवश्यकता की जानकारी मिली तो कन्यादान सेवा विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजकर परिवार की स्थिति का सत्यापन कराया गया। निरीक्षण के बाद परिवार की वास्तविक जरूरत को देखते हुए संस्थान ने तत्काल सहयोग का निर्णय लिया। संस्थान की ओर से नवविवाहित जोड़े को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इसमें डबल बेड (गद्दे सहित), पांच साड़ियां, दो ज्वेलरी सेट, बेडशीट, दो तकिए, अंगूठी, प्रेस, हवाई चप्पल, ब्राइडल स्लीपर, टी-केटल, वाटर बॉटल सेट, वाटर कूलर, कैसरोल सेट, डिनर सेट, मिक्सी, दो चूड़ी सेट, पेंडेंट सेट, जूसर, पेडेस्टल फैन सहित अन्य उपयोगी घरेलू सामान शामिल रहा। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने नववधू को शुभाशीर्वाद देते हुए उसके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि किसी जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग करना समाज का नैतिक दायित्व है। ऐसे सेवा कार्य केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि निस्वार्थ सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, रोटी बैंक, मूक पशु सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर जनसेवा में जुटा हुआ है और आगे भी इसी सेवा भाव के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने समाज के सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, विशाल सोनी, आलोक अग्रवाल, सुनील कुमार, वरुण अग्रवाल सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी बैंक एम्प्लॉइज़ यूनियन, हाथरस इकाई की
July 4, 2026
हाथरस में टीईटी परीक्षा : टीईटी परीक्षा
July 4, 2026
शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा,
July 4, 2026
25 हजार का इनामी मोना ठाकुर न्यायिक
July 4, 2026
किसान के नाम फर्जी दस्तावेजों से पांच
July 4, 2026
नाली का पानी खेत में लगाने को
July 4, 2026
Weather
Hathras
9:32 pm,
Jul 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























