Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जुलाई। वॉइस ऑफ चौकीदार सेवा समिति के बैनर तले प्रदेश में कार्यरत ग्राम चौकीदारों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला सचिव नंदकिशोर बघेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अनूप प्रधान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में लगभग 70 हजार ग्राम चौकीदार कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें वर्तमान में केवल 2,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो उनकी जिम्मेदारियों की तुलना में बेहद कम है। समिति ने मांग की कि ग्राम चौकीदारों का न्यूनतम वेतन होमगार्ड अथवा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के कर्मचारियों के समकक्ष निर्धारित किया जाए तथा उनकी सेवा अवधि और सेवा शर्तों को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाए। समिति ने यह भी मांग की कि ग्राम चौकीदारों को गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम के अनुरूप वर्दी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा के दौरान किसी चौकीदार की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को तत्काल नौकरी देने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा ने भी वॉइस ऑफ चौकीदार सेवा समिति की मांगों का समर्थन व्यक्त किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान इकराम, मुनीश कुमार, चरण सिंह, अजीत सिंह, मोहम्मद, रामकिशोर, मुन्नालाल, रामपाल, सत्य प्रकाश, आरिफ, सतीश कुमार, सुरेश चंद्र सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page