Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 01 जुलाई । उत्तर प्रदेश के 29 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग में पदोन्नति मिल गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 10 जून को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने अधिसूचना जारी कर दी। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति विभाग ने मंगलवार देर रात पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। पदोन्नत अधिकारियों में वर्ष 2010 से 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। शासन स्तर पर जल्द ही उन्हें नई तैनाती भी दी जाएगी।

आईएएस संवर्ग में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल डॉ. विश्राम, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया, सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण पुष्प राज सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर संजय कुमार सिंह, अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त कानपुर मंडल सुशीला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुशीनगर वैभव मिश्रा, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त सहारनपुर प्रदीप कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (नगर) अयोध्या योगानंद पांडेय, अपर आयुक्त मेरठ मंडल अमित कुमार तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की उपसचिव पूनम निगम शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर डॉ. नितिन मदान, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय, विशेष कार्याधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लखीमपुर खीरी नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी देवरिया विजय कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद अतुल कुमार, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लखनऊ की कमांडेंट प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कानपुर देहात अमित कुमार, अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ डॉ. सुनील कुमार वर्मा, विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय गरिमा स्वरूप, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हापुड़ संदीप कुमार तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लखनऊ राकेश कुमार सिंह को भी आईएएस संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद सभी पदोन्नत अधिकारियों को शीघ्र ही आईएएस संवर्ग के अनुरूप नई जिम्मेदारियां और तैनाती प्रदान किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page