Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जून । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम बार हाथरस आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यतेन्द्र शर्मा का 51 किलो की माला, अंगवस्त्र (पटका) पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रदेश मंत्री बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में हाथरस के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा तथा सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने भी यतेन्द्र शर्मा का माल्यार्पण, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर संगठन में बड़े दायित्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने की, जबकि आभार कार्यक्रम संयोजक मथुरा प्रसाद गौतम ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश प्रताप गांधी, राजवीर सिंह पहलवान, यशपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल मदनावत, महेंद्र सिंह आचार्य, हरिशंकर राणा, प्रीति चौधरी, रूपेश उपाध्याय, बृजेश सिंह चौहान, सुनील गौतम, राजेश सिंह गुड्डू, अविनाश तिवारी, प्रभात पचौरी, संध्या आर्य, मीरा महेश्वरी, विशाल गुप्ता, शैलेंद्र गॉड, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, मोहित बघेल, हाफिज शब्बीर अहमद, विवेक गुप्ता, योगेश कुमार, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह, अंकुश गौड़, अरुण चौधरी, लक्ष्मण प्रधान, संदीप शाह, सूरज शाह, रजत चौधरी, अमित भारद्वाज, विपुल लोहारिया, योगेंद्र सिंह गहलोत आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेसहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page