Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 जून। उपनिबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनीई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों का धरना मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। उपनिबंधक कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व प्रांतीय लेखा परीक्षक श्याम सुंदर गिरी का अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की एकजुटता का ही परिणाम है कि सरकार को अपनी कई कमियों को स्वीकार करना पड़ा है। उनका दावा था कि आंदोलन से जुड़ी लगभग 90 प्रतिशत मांगों पर सरकार सहमत हो चुकी है। श्याम सुंदर गिरी ने कहा कि वर्ष 2024 में लाए गए विधेयक में कई खामियां थीं, जिन्हें अब सरकार ने स्वीकार करते हुए उनमें संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आंदोलनकारियों की एकता से जल्द ही शेष मांगें भी पूरी होंगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगें नहीं मानती और ई-रजिस्ट्री व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान उपनिबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित, टीवी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page