Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जून। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला बेरिया गांव में बुधवार देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट तथा लाठी-डंडे चले। घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगला बेरिया निवासी रोहित पुत्र सुरेंद्र के घर के सामने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा ईंट-पत्थर डाल दिए गए थे, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया था। रोहित को अपने घर से बाइक निकालनी थी। रास्ता बंद होने पर उसने ईंट-पत्थरों को हटाकर किनारे फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ने लगा। गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लात-घूंसे चले और बाद में कुछ लोग अपने घरों से लाठी-डंडे ले आए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में सुरेंद्र, रोहित, धनवंतरी, कुनाल और लक्ष्मी देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page