Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव  आंबेडकर की प्रतिमा में प्रतिमा के चेहरे मुख मंडल पर पहने हुए चश्मा को गांव के अराजकता फैलाने वाले सामाजिक तत्वों के द्वारा गुरूवार पच्चीस जून की शाम को साढे साते बजे के करीब क्षतिग्रस्त कर दिया। जब गांव के ग्रामीणों ने प्रतिमा के चेहरे मुख मंडल पर स्थापित संदिग्ध रूप से क्षतिग्रस्त हुए चश्मा ऐनक को क्षतिग्रस्त टूटा हुआ देखकर गांव के ग्रामीण स्तर के लोगों में हड़कंप मच गया। बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के पार्क में डॉ.भीमराव आंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा के चेहरे मुख मंडल पर स्थापित चश्मा के क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी ग्रामीणों ने डायल एक सौ बारह व कोतवाली पुलिस को दी।बाबा साहब के चश्मा ऐनक के क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तेज रफ्तार गति के साथ सभी पुलिस कर्मियों के साथ बडी संख्या में घटनास्थल की तरफ दौड़ी।बाबा साहब की प्रतिमा के चश्मा के क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी कोतवाली पुलिस ने शीघ्र ही तम्काल घटना स्थल मौके से ही घटना की जानकारी बतौर सूचना पुलिस प्रशासनिक स्तर के उच्च स्तरीय आलाधिकारियों को दी। बाबा साहब की प्रतिमा के चश्मा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पुलिस के द्वारा दिए जाने के कुछ ही घंटे के बाद तहसील स्तरीय प्रशासनिक स्तर के उच्च अधिकारियों की देखरेख में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमा को नया चश्मा बनवाकर पहनाकर गुपचुप तरीके से मामला शांत कराया गया। इसे लेकर आंबेडकरवादी लोगों में गुस्सा शांत हुआ। मगर इस बाबत कोई भी गांव के बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के अनुवाई आंबेडकरवादी उक्त घटना की जानकारी देने से कतरा रहे हैं। क्योंकि इन्हीं अनुयाईयों में से कोई भी शरारती तत्व शामिल बताया जा रहा है। इसलिए प्रशासन के द्वारा भी गुपचुप तरीके से सावधानी पूर्वक क्षतिग्रस्त चश्मा को आनन फानन में उतरवाए जाने के बाद दूसरा चश्मा रातोरात मूर्ति प्रतिमा को पहनाकर मामले को शांत कर दिया। घटना के संबंध में प्रशासनिक स्तर के अधिकारियो की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई है। जबकि दो दशक पहले उक्त अंबेडकर प्रतिमा को लेकर गांव में बड़ा ही आंदोलन और जातिवादी का जहर घोला गया था। उस समय से काफी दिन बीत जाने के बाद यह अगली घटना हुई है। उक्त घटना की पुलिस को सूचना मिलते ही स्थिति को गंभीरता से लेकर शाम आठ बजे लगभग की घटना होने पर पहुंचते ही स्थिति को संभालते हुए । रात्रि को नया चश्मा पहनाकर तहसील प्रशासन में जो सराहनीय कार्य किया।उससे शरारती तत्वों के मंसूबाह तो कामयाब नहीं हो पाए। मगर ऐसे लोगों पर शीघ्र प्रशासन द्वारा जांच करके वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। तो आगे भी ऐसे सामाजिक तत्वों को ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूकेंगे । उल्लेखनीय है। कि इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में अठ्ठाइस जून को होने वाले प्रस्तावित संभावित कार्यक्रम को क्षेत्र के आगमन की वजह से आनन फानन में नया चश्मा पहनाए जाने से प्रशासनिक स्तर की चुस्ती फुर्ती को इसी आगमन के कारण तत्परता से सक्रियता निभाते हुए भी देखा जा रहा है। मगर ऐसी लोगों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा का चश्मा क्षतिग्रस्त जाने की जानकारी होने पर चश्मा को सही कराकर पहनाया दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page