सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ में गुरूवार पच्चीस जून की रात्रि को हसायन विकासखंड व कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर से एक व्यक्ति के यहां पर पुत्री की शादी होने की वजह से गुरूवार की रात को बारात आई थी। जिसमें बारात चढ़ने के बाद नाचने गाने के दौरान बाराती पक्ष के गांव के ही पडोसियों के द्वारा बारात चढत के दौरान द्वार चारे की रस्म से पूर्व ही बारातियो से झगड़ा हो गया । जिसमें वधू पक्ष के लोगों ने बारातियो को बचाने का प्रयास किया। बारातियो ने गांव कानऊ के ग्रामीण युवकों व उनके साथियो पर आरोप लगाते हुए बताया है कि गांव के ही रहने वाले शरारती तत्वों ने बारात और घरात के सभी लोगों से काफी मारपीट की। जिससे बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे तीन बाराती घायल हो गए। घटना के संबंध में बारात पक्ष की ओर से दूल्हे के पिता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। किशन गोपाल पुत्र विस्साराम के पुत्र विलकेश की शादी कानऊ के रहने वाले यशपाल सिंह की पुत्री गुंजन से वैवाहिक रिश्ता तय होने के बाद गुरुवार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकदशी तिथि की रात्रि को क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई बाबस के माजरा गांव रामनगर से आई। बारात पहुंचने के दौरान बारात की आगवानी किए जाने के बाद डी.जे.से बारात चढत और द्वार चारा दरबाजे की रस्म अदाएगी के बाद डी.जे.बंद हो जाने के जब सभी बाराती लडकी के घर के बाहर से जनवासा की ओर जा रहे थे। तभी अचानक गांव के ही कुछ पडोसियो ने बिना किसी कारण के ही धक्का मुक्की किए जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज कर कहासुनी कर देखते देखते वाद विवाद बढ जाने पर ग्रामीणों ने बारातियो के लाठी डंडा,तेज धारदार अस्त्र फरसा,सरिया राॅड से मारपीट कर दी।मारपीट के दौरान अखिलेश मनजीत,नितिन निवासी रामनगर थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से तीनों घायल बाराती युवकों को हाथरस के रेफर जिला चिकित्सालय हायर सेंटर के लिए उपचार हेतु रैफर कर किया गया है।घटना के संबंध में दूल्हा विलकेश और उनके पिता किशन गोपाल ने डायल एक सौ बारह पुलिस को दी।बारातियो के साथ गाली-गलौज मारपीट हो जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौका घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीम के पहुंचने के दौरान झगडा शांत हो पाया। मारपीट की घटना के दौरान घायल हुए बारातियो को लेकर बारात पक्ष के लोग शुक्रवार को तडके सुबह दो बजे के करीब कोतवाली पहुंच गए। इसे लेकर मध्य रात्रि करीब दो बजे सभी बाराती और काफी संख्या में घरती कोतवाली पहुंचे। जहां पर गांव के आठ युवको को नामजद करते हुए उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। जिससे झगड़े के बाद करीब चार घंटे तक शादी का कार्यक्रम रूका रहा। और कोतवाली में तहरीर देने के बाद सभी बाराती अपने गांव वापस चले गए।सुबह चार बजे के बाद कुछ लड़का पक्ष के लोग गांव कानऊ गए और शादी की रस्म अदायगी की है। इसे लेकर गांव में काफी गर्म माहौल बना हुआ है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि मारपीट की घटना की छानबीन जांच पड़ताल की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री योगी के हाथरस दौरे को लेकर
June 26, 2026
हाथरस में मोहर्रम पर निकले ताजिया और
June 26, 2026
शादी समारोह में हमला, बारात पहुंचते ही
June 26, 2026
महिला ने पति पर मारपीट, बेटे को
June 26, 2026
नैनीताल घूमने गए परिवार के सूने मकान
June 26, 2026
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में
June 26, 2026
सिकन्दराराऊ में महिला ने सल्फास खाकर दी
June 26, 2026
Weather
Hathras
11:10 pm,
Jun 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















