सादाबाद 26 जून । आज शाम मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के नेतृत्व में ताजिया और अलम का विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पैगंबर हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच मातमपुर्सी की। जुलूस की शुरुआत विनोबा नगर क्षेत्र से हुई, जहां विभिन्न मोहल्लों से ताजिया और अलम एकत्रित हुए। इसके बाद यह जुलूस रोडवेज बस स्टैंड, जवाहर बाजार और सुभाष गली स्थित मुकेर खाना से होते हुए चौक बाजार पहुंचा। अंत में, मोहल्ला व्यापारियान स्थित कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी, नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने लगातार जुलूस मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के सदर शफीक कुरैशी, मुस्तफा कुरैशी और जाकिर खान सहित अन्य सदस्य व स्वयंसेवक जुलूस की व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, जैनुद्दीन चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता शाहिद कुरैशी समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस मौके पर कस्बे में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी देखने को मिली। जुलूस मार्ग पर हिंदू और मुस्लिम समाज के समाजसेवियों ने जगह-जगह पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों का वितरण किया। जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। मोहर्रम इंतजामियां कमेटी और वरिष्ठ सपा नेता शाहिद कुरैशी ने अलग-अलग स्थानों पर आकर्षक ताजिया बनाने वाले ताजिएदारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भाईचारे और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री योगी के हाथरस दौरे को लेकर
June 26, 2026
हाथरस में मोहर्रम पर निकले ताजिया और
June 26, 2026
शादी समारोह में हमला, बारात पहुंचते ही
June 26, 2026
महिला ने पति पर मारपीट, बेटे को
June 26, 2026
नैनीताल घूमने गए परिवार के सूने मकान
June 26, 2026
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में
June 26, 2026
सिकन्दराराऊ में महिला ने सल्फास खाकर दी
June 26, 2026
Weather
Hathras
11:16 pm,
Jun 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















