Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जून । मोहर्रम के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक समिति ने सांप्रदायिक सौहार्द और मानव सेवा की मिसाल पेश की। शुक्रवार को नगर में निकाले गए ताजियों और अलम के जुलूस के दौरान भीषण गर्मी में समिति ने लोगों को राहत प्रदान की। समिति के पदाधिकारियों ने ताजिएदारों और जुलूस में शामिल लोगों के लिए ठंडे पानी की बोतलों, कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया तथा मीठे शरबत की प्याऊ लगाकर लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की। समिति अध्यक्ष अवनीश सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्ग पर एक सेवा शिविर स्थापित किया। सुबह से ही, लगभग चार घंटे तक, जुलूस में शामिल ताजिएदारों, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समिति अध्यक्ष अवनीश सागर ने बताया कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर सभी धर्मों के लोगों की सेवा करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। सागर ने यह भी उल्लेख किया कि समिति हर वर्ष विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर जनसेवा के कार्य करती है, और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। सेवा शिविर में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे समय सक्रिय रहे। शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी रही, और राहगीरों ने भी ठंडे पानी व शरबत का लाभ उठाया। नगरवासियों ने समिति के इस प्रयास को भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी ने भी डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान विष्णु मिस्त्री, टीटू बौहरे, सुशांत, विश्नोई , केके, अनामत अली, जफरुद्दीन मेंबर, आमिर खान, शाहरुख खान, भईये, जीतू, कलुआ, मानसिंह, आजाद बैंड वाले, शकील डेंटर आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page