सादाबाद 26 जून । शेरपुर रनिंग ग्रुप और एकम तेज फाउंडेशन ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों और युवाओं को श्रद्धांजलि दी। हाल ही में लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर थी। इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। वक्ताओं ने इस घटना को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताया, जिसमें इतनी कम उम्र में बच्चों और युवाओं का असमय निधन हो गया।सभा में मौजूद सदस्यों ने कहा कि यह हादसा पूरे समाज को झकझोर गया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। एकम तेज फाउंडेशन के सीनियर एडवाइजर धर्मवीर सिंह ने समाज से ऐसी घटनाओं से सबक लेने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। अन्य वक्ताओं ने भी शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा में अजरूद्दीन फौजी, राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमवीर सिंह, फौजी कुमार, कन्हैया लाल, शैलेन्द्र सिंह फौजी, गौरव गौतम, रितिक कुमार, केशव कश्यप, आकाश उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, रहमान, अनुराग कुमार, शान मोहम्मद, विनय, आर्यन, अतुल, अंकित, मनी, तनिशा, जयंत, अरमान, तरन सहित शेरपुर रनिंग ग्रुप एवं एकम तेज फाउंडेशन परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से उच्चारण किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री योगी के हाथरस दौरे को लेकर
June 26, 2026
हाथरस में मोहर्रम पर निकले ताजिया और
June 26, 2026
शादी समारोह में हमला, बारात पहुंचते ही
June 26, 2026
महिला ने पति पर मारपीट, बेटे को
June 26, 2026
नैनीताल घूमने गए परिवार के सूने मकान
June 26, 2026
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में
June 26, 2026
सिकन्दराराऊ में महिला ने सल्फास खाकर दी
June 26, 2026
Weather
Hathras
11:14 pm,
Jun 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















