सादाबाद 26 जून । एक महिला के शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी पहचान सहपऊ थाना क्षेत्र के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, जिसके बाद वह अपने एक बच्चे के साथ उसके साथ रहने लगी। साथ रहने के दौरान आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। दोनों पिछले लगभग 4-5 माह से आगरा रोड स्थित एक मकान में रह रहे थे। महिला ने आरोप लगाया है कि 21 जून को आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो वह अपने प्रभाव और पैसे के बल पर उसे और उसके बच्चे को नुकसान पहुंचा देगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और महिलाओं को झांसे में लेकर उनका शोषण करता है। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी कमलकांत उर्फ भोला निवासी थाना सहपऊ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री योगी के हाथरस दौरे को लेकर
June 26, 2026
हाथरस में मोहर्रम पर निकले ताजिया और
June 26, 2026
शादी समारोह में हमला, बारात पहुंचते ही
June 26, 2026
महिला ने पति पर मारपीट, बेटे को
June 26, 2026
नैनीताल घूमने गए परिवार के सूने मकान
June 26, 2026
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में
June 26, 2026
सिकन्दराराऊ में महिला ने सल्फास खाकर दी
June 26, 2026
Weather
Hathras
11:14 pm,
Jun 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















