Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून 2026 को सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र, हाथरस में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी एवं मध्यम वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 28 जून को प्रातः 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार जनपद कासगंज, एटा एवं अलीगढ़ की ओर से आने वाले सभी भारी एवं मध्यम वाहनों को पंत चौराहा, कोतवाली सिकंदराराऊ से ही उनके गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस अवधि में हाथरस की ओर इन वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार अलीगढ़ एवं सासनी की ओर से हाथरस आने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों को विजयगढ़ चौराहा (जनपद अलीगढ़) से ही वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने तक इन वाहनों को हाथरस शहर की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। वहीं मथुरा की ओर से सिकंदराराऊ एवं हाथरस की तरफ आने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों को रुहेरी पुल के नीचे तथा वहानपुर से डायवर्ट किया जाएगा। इस रूट पर भी हाथरस की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को आवश्यकता के अनुसार निर्धारित रूट से आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page