Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 जून। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव खेड़िया टप्पा अगसौली में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेड़िया टप्पा अगसौली निवासी मोहित पुंडीर ने कोतवाली सिकंदराराऊ में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता ने करीब आठ वर्ष पूर्व अपने भाई राजपाल से आधा बीघा खेत खरीदा था। आरोप है कि उक्त खेत पर हिस्सेदार सुगड़पाल के पुत्र प्रवीण सिंह और गौरव सिंह उसे खेती नहीं करने दे रहे थे। पीड़ित के अनुसार 22 जून की शाम वह ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान प्रवीण सिंह और गौरव सिंह वहां पहुंच गए और खेत जोतने का विरोध करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों ने कथित रूप से लाठी-डंडों और लोहे के सरिये से उस पर हमला कर दिया। हमले में मोहित के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली सिकंदराराऊ पहुंचकर प्रवीण सिंह और गौरव सिंह के खिलाफ तहरीर दी तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page