Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 जून। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी बुंदू खां में चोरों ने एक किसान के घेर से दो भैंस चोरी कर लीं। घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़ी बुंदू खां निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित घेर में उनकी भैंसें बंधी हुई थीं। 22 जून की रात अज्ञात चोर घेर की दीवार खिसकाकर अंदर घुस गए और वहां बंधी दो भैंसों को खोलकर चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, सुबह जब वह पशुओं को चारा-पानी देने के लिए घेर पर पहुंचे तो दोनों भैंसें गायब मिलीं। आसपास तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद चोरी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना डायल-112 पर देने के साथ ही पीड़ित ने कोतवाली सिकंदराराऊ में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ घटना की जांच कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में पशु चोरी की इस घटना से पशुपालकों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page