सादाबाद 23 जून। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम के निर्देश पर आज नगर और आसपास संचालित कोचिंग सेंटरों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। एसडीएम मनीष चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना और फायर सर्विस अधिकारी पवन चौधरी की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने मथुरा रोड, राया रोड, मुरसान रोड और जलेसर रोड पर स्थित एक दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों का दौरा किया। इस अचानक हुई कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही संचालक संस्थान बंद कर ताला लगाकर मौके से चले गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने भवनों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग, सीढ़ियों की स्थिति और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों की जांच की। अधिकारियों ने पाया कि कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र या तो उपलब्ध नहीं थे, या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे। कुछ स्थानों पर आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कोचिंग संचालकों को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन संस्थानों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा में सुधार करने को कहा गया है। निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फायर सर्विस अधिकारी पवन चौधरी ने कहा कि बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संचालकों से अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराने और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोकना है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ट्रैफिक सिपाही का मोबाइल छीनने वाले दो
June 23, 2026
खेत जोतने को लेकर विवाद, युवक पर
June 23, 2026
गढ़ी बुंदू खां में घेर से दो
June 23, 2026
हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव,
June 23, 2026
102 एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार
June 23, 2026
जमीन पर दीवार लगाने को लेकर विवाद,
June 23, 2026
सिकन्दराराऊ में खड़े मिले ट्रक से 70
June 23, 2026
Weather
Hathras
11:47 pm,
Jun 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















