Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 जून। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी एवरन निवासी 75 वर्षीय एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वृद्ध हाथरस अलीगढ़ मार्ग स्थित ग्राम बढ़ार के पास एक मैरिज होम के बाहर अचेत अवस्था में मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव गढ़ी एवरान निवासी रामनिवास पाराशर पुत्र महावीर प्रसाद के रूप में हुई है। वह मंगलवार सुबह किसी कार्य से हाथरस गए थे। मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह ग्राम बढ़ार चौराहे के निकट एक मैरिज होम के बाहर गंभीर अवस्था में पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मृत्यु का संभावित कारण बताया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के भाई धर्मपाल सिंह ने बताया कि रामनिवास सुबह घर से हाथरस जाने की बात कहकर निकले थे। शाम को उनके अचेत मिलने की सूचना मिली और जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर चुके थे। परिवार के सदस्यों ने किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है और उनका मानना है कि रामनिवास पाराशर की मृत्यु अचानक हृदयाघात से हुई है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वे शव को अपने साथ घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page