Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 23 जून। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के एमबीए (सत्र 2025-27) तृतीय सेमेस्टर के 11 छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित एडटेक कम्पनी एडियूकान डिजिटिल प्रा.लि. नोएडा में इंटर्नशिप हेतु चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को प्रबंधकीय प्रशिक्षण के साथ ही कम्पनी द्वारा प्रतिमाह रुपये 14 हजार का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि हाल ही में एडियूकान डिजिटिल प्रा.लि. नोएडा के प्लेसमेंट ड्राइव में राजीव एकेडमी के 11 छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप के लिए चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक सिंह, चारुल शुक्ला, किरण, किशोरी शर्मा, महक अग्रवाल, मनीष कुमार, मानसी गोयल, प्रिया यादव, प्रिया भारद्वाज, प्रियांशी शर्मा एवं स्नेहा अग्रवाल शामिल हैं। डॉ. जैन ने बताया कि वर्ष 2023 में स्थापित एडियूकान डिजिटिल प्रा.लि. नोएडा एक उभरता हुआ ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसका मुख्यालय सेक्टर-63, नोएडा में स्थित है। यह कम्पनी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षण सेवाएं प्रदान कर रही है। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रुपये ₹14 प्रतिमाह तक का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। डॉ. विकास जैन ने बताया कि यह अवसर विद्यार्थियों को उद्योग जगत की व्यावहारिक कार्यप्रणाली को समझने तथा अपने कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव एकेडमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक श्री मनोज अग्रवाल ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्कृष्ट करियर निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इंटर्नशिप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page