Hamara Hathras

Latest News

हसायन 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सौजन्य से श्याम गार्डन, हसायन में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग कार्यक्रम में योगाचार्य रामकुमार वार्ष्णेय के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ जनपद हाथरस के जिला संयोजक आरपी. शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित बघेल, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, किसान मोर्चा के विनय कुमार, मंडल महामंत्री मुनीश्वर कुमार उपाध्याय, शिक्षक विपिन कुमार शर्मा, शिक्षक सुरेश चंद्र कुशवाहा, लालो उपाध्याय, सत्यपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page