Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, हाथरस द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय गणेश सिटी के बाग में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सम्मानित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र मोहता, सुभाष खेमका एवं मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, एरोबिक्स एवं हास्य योग का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। योग सत्र में शालिनी अग्रवाल, सीमा वार्ष्णेय, नीतू अग्रवाल, ऋषि बंसल, रश्मि वार्ष्णेय एवं मनोज अग्रवाल ने योग प्रशिक्षकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक ऋषि बंसल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा नगर के वरिष्ठ योग शिक्षक राजकुमार गुप्ता को सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कमलेश जैन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है और स्वस्थ जीवन का आधार है। संस्था के सचिव अंकुल जैन, सह सचिव विशाल गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय सहित सभी पदाधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान उमाशंकर गुप्ता एवं राकेश वार्ष्णेय (धागे वाले) द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्यवर्धक जलपान ग्रहण किया तथा संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का अनुसरण करेंगे। इस अवसर पर प्रांतीय मार्गदर्शक देवेंद्र मोहता, सुभाष चंद्र खेमका, मुरारी लाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार (बंटी बाबू), मोहित अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (डिब्बा वाले), गोपाल राठी, मेघा राठी, खुशबू जैन, संजय वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल (जीएसटी), जस मित्तल, संकेत जैन, दुर्गेश गुप्ता, अनूप जैन, प्रवीण अग्रवाल (मंगलम), सौरभ गुप्ता, राहुल शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता, महेश अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मनीष मित्तल, पारस अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, श्रीमती मनीष मित्तल, कपिल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक ऋषि बंसल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page