Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेसीआई हाथरस विक्ट्री के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने विभिन्न योग गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

योग दिवस के उपलक्ष्य में कई सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित ऑफलाइन योग शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जबकि अनेक सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से योगाभ्यास कर इस विशेष दिवस को सार्थक बनाया। सदस्यों ने अपने परिवारजनों एवं योग समूहों के साथ योग कर नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का प्रभावी साधन भी है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन व्यतीत कर सकता है। जेसीआई हाथरस विक्ट्री की अध्यक्ष जेसी रीना गुप्ता एवं सचिव जेसी नेहा गुप्ता ने कहा कि संस्था समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य भी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और योग को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page