Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिकंदराराऊ स्थित महाराणा प्रताप नगर में अपने आवास पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पार्टी पदाधिकारियों तथा वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन जीवन-दर्शन की वह अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से हमारी ऋषि परंपरा ने योग के माध्यम से मानव जीवन को स्वस्थ, अनुशासित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। योगाभ्यास के दौरान विधायक ने उपस्थित सभी साथियों के साथ स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकता है, बल्कि समाज को भी जागरूक और सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के साथ हर्षकांत कुशवाह, मुकुल गुप्ता, ओजवीर सिंह राणा, प्रवेश परमार, गिरीशमोहन गुप्ता, नितिन पुंढीर, दीपक उपाध्याय, रानू चौहान, निर्मलदास वाल्मीकि, लोकेश प्रधान, पंकज गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, आरती त्रिवेदी, संतोष पौरुष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “घर-घर योग, हर परिवार निरोग” तथा “योग भारत की पहचान है, स्वस्थ जीवन का आधार है” जैसे संदेशों के माध्यम से योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page