Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 21 जून । कस्बा से लेकर लेकर देहात क्षेत्र में बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी कार्यालयों,शिक्षण संस्थान,निजी संस्थान कार्यालयों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा योग क्रियाएं करते हुए दिखाई दिए।इक्कीस जून दिन रविवार को विकासखंड कार्यालय के शहीद स्मारक पार्क में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियो के अलावा सीएचसी,कोतवाली,विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय,बाल विकास परियोजनाधिकारी कार्यालय,विद्युत उपकेन्द्र पर योग किया गया।भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक आरपी शर्मा के निर्देशन नेतृत्व में सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इक्कीस जून को अंडौली मार्ग स्थित एक वैवाहिक शादी समारोह स्थल परिसर में योग दिवस मनाया गया।योग दिवस पर आरपी शर्मा ने कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो को योग करने के फायदे गिनाए।योग दिवस पर क्षेत्र के काफी संख्या में महिला पुरूष युवा बच्चों ने योग क्रियाएं की।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जसेसर मार्ग स्थित गांव महौं के एसकेएचसीआईसी में इक्कीस जून रविवार को बारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।योग दिवस पर योगाचार्य व प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने महिला पुरूष बच्चों को योग कराए जाने के दौरान नियमित योग किए जाने के लाभ बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page