Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जून । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल के निकट कैलाश ढाबे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब सात बजे स्कॉर्पियो, वैगनआर एवं अन्य कारों के साथ बुलेट बाइक पर सवार दो पक्ष कैलाश ढाबे पर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मथुरा रोड से गुजर रहे राहगीर घबराकर अपने वाहन मोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। वहीं ढाबे पर भोजन कर रहे ग्राहक और संचालक भी जान बचाने के लिए मौके से निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है तथा कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियारों और फायरिंग के कारणों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page