Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 जून। कस्बे में टेलीकॉम कंपनी द्वारा केबल बिछाने के दौरान नगर पंचायत की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार को हुई इस घटना से पूरे नगर की जलापूर्ति ठप हो गई। नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी से करीब 80 फीट खुदाई के बाद देर शाम पाइपलाइन में हुए कट का पता लगाया।

शनिवार सुबह से ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नगर पंचायत के कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि मरम्मत कार्य समय पर पूरा हो जाता है, तो शनिवार देर रात तक पाइपलाइन ठीक कर ली जाएगी और रविवार सुबह से नगर में जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है। मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे नगर में पानी की आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को किसी भी मोहल्ले में नियमित पेयजल नहीं मिल सका। भीषण गर्मी के कारण लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग निजी समरसेबलों और हैंडपंपों से पानी भरते देखे गए, जिससे घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए। टेलीकॉम कंपनी द्वारा भूमिगत केबल पाइपलाइन डालने के लिए ड्रिल मशीन के उपयोग के दौरान हुई। पाइपलाइन जमीन में काफी गहराई पर होने के कारण उसके सटीक स्थान का पता लगाने में समय लगा, जिसके चलते नगर पंचायत को लंबी खुदाई करनी पड़ी। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उनकी पूरी टीम मौके पर मौजूद है और उनका प्रयास है कि शनिवार देर रात तक कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि रविवार सुबह से नगरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page