सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 जून। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक कलियुगी भाई ने ज्येष्ठ दूसरे बडे भाई की डंडा मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में मृतक के पुत्र ने अपने चाचा,चाची व दो चचेरे भाईयो के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।उल्लेखनीय है कि उन्नीस जून दिन शुक्रवार की रात्रि पौने नौ बजे के करीब ब्लाक कार्यालय में संविदा कर्मी स्तर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एपीओ के कार्यालय कक्ष में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात सुनील कुमार सिंह पुत्र भुजवीर सिंह का घरेलू व जमीन के प्रकरण को लेकर अपने ज्येष्ठ बडे भाई राजेश कुमार सिंह से पहले से ही वाद विवाद चल रहा है।दोनो भाईयो के बीच हुए विवाद का प्रकरण कई बार पूर्व में भी छिटपुट कहासुनी के रूप में सामने भी आ चुका है।शुक्रवार की रात्रि को मृतक राजेश कुमार सिंह इसी प्रकरण घरेलू प्रकरण को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।देखते ही देखते छोटे भाई ने बडे भाई के सिर में डंडा मार दिया जिसे राजेश कुमार सिंह की मौत हो गई।मृतक के पुत्र दीपक कुमार पुत्र राजेश कुमार पुण्ढीर निवासी खेडा सुल्तानपुर थाना हसायन हाथरस का मूल निवासी है।दिनाक उन्नीस जून 2026 को समय लगभग बीस बजे बजे मेरे पिता राजेश कुमार पुण्ढीर अपने मित्र प्रमोद ठाकुर पुत्र राज कुमार निवासी गिरधरपुर थाना हसायन जिला हाथरस के साथ न्योता खाने गाँव मनौरा के लिए जा रहे थे।तभी मेरे चाचा सुनील कुमार,उनकी पत्नी जया देवी तथा उनके दोनो लडके गुनगुन, कृष्णा ने मेरे पापा से झगडा करने लगा।तभी चाचा सुनील कुमार ने दरवाजे की चोखट उठाकर लकडी की चौखट से जान से मारने की नियत से मेरे पिता के सिर पर दो तीन वार किया।जिससे मेरे पिता की मौके पर मृत्यु हो गई।घटना के समय मौके पर मेरी माँ साधना देवी और दोनो भाई और दादी राजवती देवी मौके पर मौजूद थी।राजेश कुमार के बेटे दीपक ने अपने चाचा सुनील कुमार, चाची जया देवी और उनके दो बेटों गुनगुन व कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने मृतक के पुत्र की लिखित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच पडताल कर छानबीन करा रही है।शुक्रवार की रात्रि को राजेश कुमार सिंह के परिवार के सदस्य मृतक राजेश को सिकंद्राराऊ के निजी चिकित्सालय ले गए।जहां पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।पोस्टमार्टम नही कराए जाने को लेकर पुलिस से उनकी नोंक-झोंक भी हुई। मृतक के पुत्र दीपक की आठ जुलाई शादी होनी है मृतक राजेश कुमार के बेटा दीपक गुड़गांव की किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।घटना के समय मृतक का पुत्र दीपक शादी के कार्ड बांटने गया हुआ था।दीपक का आरोप है कि उसके चाचा सुनील ने उसे भी आठ दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी है।दीपक ने अपने पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि मृतक के पुत्र की लिखित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की जुताई करने को लेकर युवक से मारपीट
June 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की जुताई करने को
June 20, 2026
मुरसान : बारात में विवाद के बाद
June 20, 2026
मुरसान : मथुरा के किसान को डेढ़
June 20, 2026
मुरसान किला स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में
June 20, 2026
सफाई कर्मचारी ने युवक पर अभद्रता और
June 20, 2026
नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मिलेगी
June 20, 2026
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दोषी
June 20, 2026
Weather
Hathras
11:24 pm,
Jun 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















