Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 जून। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सिहोरी मार्ग स्थित गाँव नगला उदैया में शुक्रवार उन्नीस जून को दिन दहाड़े एक व्यक्ति के घर में घुसकर घर का ताला तोडकर लाखों रूपए का सामान व नकदी लेकर फरार हो गया।पीडित व्यक्ति ने शनिवार बीस जून की सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए एक युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीडित व्यक्ति ने अपने घर से करीब पन्द्रह  लाख रूपए की नगदी व सोने चांदी आभूषण जेवरात की चोरी होने ती जानकारी दी है।प्रदीप कुमार पुत्र युवराज सिंह निवासी नगला उदैया ने बीस जून दिन शनिवार को कोतवाली में लिखित तहरीर देते अवगत कराते हुए बताया है कि उन्नीस जून दिन शुक्रवार को प्रातः दस बजे वह अपनी दुकान पुरदिलनगर पर चले गए थे। और बाद में मेरी पत्नी लधौआ स्थित आचार्य रामभद्राचार्य की कथा सुनने गई थी।इस समय मेरे घर पर लगे ताला तोड़कर मेरे घर में चोरी हो गई।और उसमें जो एक नामजद जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गाँव का युवक अपने दो साथियों के साथ पकडा गया था। मेरे घर पर मेरा डेयरी का भी कार्य है।उसमें करीब दो लाख रुपए की नकदी के अलावा चार चूड़ी सोने की,एक सोने का गले का हार,एक मंगलसूत्र,पांच अगूठी सोने की महिला की,और एक पांच अगूठी पुरुष की सोने की, एक लॉकर सोने का,चांदी की चार जोड़ी पायल,सोने की झूमकी,सोने के कुंडल चोरी कर ले गया है। शाम को घर पर पहुंचकर हमने घटना की जानकारी जरेरा पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियो को दी।तो शनिवार की शाम को चौकी जरैरा इंचार्ज ने एक नामजद आरोपी को भी पकड़ लिया।पीडित ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदेशपाल सिंह ने बताया घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज से जांच पडताल कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page