Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 जून। सुभाष गली स्थित श्री ठाकुरजी हनुमान जी महाराज मंदिर में आयोजित होने वाले राम परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को विधि-विधान से गणेश पूजन के साथ कलश स्थापना, धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों द्वारा गणेश पूजन कर कलश स्थापना कराई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण और जयकारों, भजनों की गूंज रही। मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रविवार को विधि विधान से यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। मंदिर प्रबंधक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर महंत पवन गौतम, प्रेमलता अग्रवाल, अंजुवाला, विराट अग्रवाल, नैना बंसल, सत्यम अग्रवाल, अक्षय, प्रमोद तायल, पवन गर्ग, सुरेश चंद्र कटारा, राहुल मित्तल एड0, मोहित गुप्ता, पन्नो गर्ग, रोहित मित्तल, लक्ष्मी मित्तल, संजय ठाकुर, सियाराम गौतम, विनय गुप्ता, सौरभ राजपूत, अनुज उपाध्याय, विशाल मित्तल, आकाश, चिंटू गौतम आदि कार्यकर्ता एवं भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page